26 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास
26 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास
-ग्रामीणों को जल जमाव से मिलेगी मुक्ति- अनिल कुमार त्रिपाठी
बेलहर/संतकबीरनगर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत सियाकटाई में सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने रविवार को इस कार्य की आधारशिला रखी। इस परियोजना से ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी। यह सड़क भगुरी, सियाकटाई और गूनाखोर होते हुए लोहरौली बाजार को जोड़ती है। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को लेकर गांव के समाजसेवी संतोष कुमार चैधरी ने विधायक से मुलाकात की थी। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विधायक ने लगभग 26 लाख रुपये की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कराया। शिलान्यास के दौरान विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्य दीपावली तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इसके बाद ग्रामीणों को जलजमाव की समस्या से पूरी तरह निजात मिल जाएगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह, समाजसेवी संतोष कुमार चैधरी, रजनीश यादव, अमित कुमार दूबे, श्रवण यादव, पूर्ण मासी, फुजैल अहमद, राजेश्वर गौड़, उमाशंकर दूबे और सुरेंद्र यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
