हत्या के प्रयास में दो अभियुक्त व दो बाल अपचारी गिरफ्तार 

Jul 24, 2026 - 17:15
हत्या के प्रयास में दो अभियुक्त व दो बाल अपचारी गिरफ्तार 

हत्या के प्रयास में दो अभियुक्त व दो बाल अपचारी गिरफ्तार 
संतकबीरनगर। मेहंदावल पुलिस नें कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों व दो बाल अपचारी को घटना में प्रयुक्त एक डण्डा व एक लोहे का राड के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम पुलिस द्वारा थाना मेहंदावल पर पंजीकृत मु0अ0स0 304/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण जाकिर हुसैन पुत्र सुलेमान, मुबारक अली पुत्र अब्दुल गनी निवासीगण नगपुर थाना मेंहदावल को शुक्रवार को ठाठर पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया तथा दो बाल अपचारियों को निरुद्ध कर किशोर न्यायालय रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते 23 जुलाई 2026 को पीड़ित लालकेश्वर तिवारी पुत्र लालमन तिवारी निवासी नगपुर थाना मेंहदावल नें थाना मेहंदावल पर तहरीर दिया कि पीड़ित के घर के सामने से बकरी ले जाने के विवाद को लेकर गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त व दो नफर बाल अपचारियों नें जान से मारने की नियत से पीड़ित व उनके भाई धर्मेन्द्र तिवारी पर हमला किया था जिसमें उनके भाई को प्राणघातक गम्भीर चोटें आने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया था। अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्तगण को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में चौकी प्रभारी नौलखा आशुतोष मणि त्रिपाठी, दीवान अरविन्द कुशवाहा, सिपाही चन्दन यादव, अरूण यादव मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952