हत्या के प्रयास में अभियुक्त गिरफ्तार, निशानदेही पर आला कत्ल चाकू बरामद
हत्या के प्रयास में अभियुक्त गिरफ्तार, निशानदेही पर आला कत्ल चाकू बरामद
सेमरियावा/संतकबीरनगर। बुद्धवार को दुधारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त को रक्शा तिराहे के पास छापा मारकर गिरफ्तार क़र सम्बंधित न्यायालय भेज दिया। थाना दुधारा उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मोती लाल यादव, कांस्टेबल राधेश्याम गिरी ने बुद्धवार को मु0अ0सं0 304/2026, धारा 109(1), 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त वसीउल्लाह पुत्र हकीमुल्लाह निवासी ग्राम दानोकुईया को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मोती लाल यादव एवं कांस्टेबल राधेश्याम गिरी द्वारा क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्त रक्शा कला की ओर आने वाला है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रक्शा तिराहे के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को समय करीब 06‘35 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि दिनांक 27 जून 2026 को उसने अपने भाई हफीजुल्लाह पर जान से मारने की नीयत से चाकू से वार किया था तथा घटना में प्रयुक्त चाकू अपने घर के बरामदे (बर्जे) पर छिपा दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम उसके घर ग्राम दानोकुईया पहुँची, जहाँ उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे का चाकू बरामद किया गया। बरामद चाकू को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील किया गया। बरामदगी एवं विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियोग की अग्रिम विवेचना धारा 109(1), 352 बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

