हत्या के प्रयास के आरोप में दो अभियुक्त व एक बाल अपचारी गिरफ्तार
हत्या के प्रयास के आरोप में दो अभियुक्त व एक बाल अपचारी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस नें कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित अभियुक्त व एक बाल आपचारी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम नें थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 236/2026 धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 109(1), 117(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण सतीश मौर्या पुत्र परमेश्वर मौर्या निवासी ग्राम बाराखाल थाना मेहदावल, मुकेश मौर्या पुत्र गोविन्द मौर्या निवासी ग्राम बाराखाल थाना मेहदावल तथा एक बाल अपचारी को बस स्टैण्ड मेंहदावल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बीते 8 जून 2026 को पीड़िता नें थाना मेंहदावल पर प्रार्थना पत्र दिया कि बच्चो के विवाद को लेकर गाँव के विपक्षी लोगों नें मेरे परिवार के लोगो को जान से मारने की नीयत से एकजुट होकर लाठी डण्डा सरिया व रॉड से गाली व धमकी देते हुए मारने लगे। जिससे मेरे चचेरे भाई पवन यादव के सिर में गम्भीर चोट लगने से मेरा भाई मौके पर ही बेहोश हो गया। अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों व एक बाल अपचारी को सोमवार को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार, सिपाही अंकेश यादव, मंजेश यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

