हत्या के आरोप में दो चाकू के साथ पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल

हत्या के आरोप में दो चाकू के साथ पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल

Jul 7, 2026 - 18:21
हत्या के आरोप में दो चाकू के साथ पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल

हत्या के आरोप में दो चाकू के साथ पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें मंगलवार को मु0अ0स0 599/2026 धारा 109(1) बीएनएस व धारा बढोत्तरी 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद में वांछित अभियुक्त अमरनाथ उर्फ भोलू पुत्र स्व0 प्रेम प्रकाश कान्दू मुहल्ला तिवारी टोला (मगहर) थाना कोतवाली खलीलाबाद को मंगलवार को दो अवैध चाकू के साथ एनएच-28 हनुमान मन्दिर, रसूलाबाद के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि बीते 1 जुलाई 2026 को तकिया बाजार के पास अमरनाथ पुत्र स्व0 प्रेम प्रकाश निवासी तकिया बाजार थाना कोतवाली खलीलाबाद नें लगभग 05.00 बजे शाम के करीब अपने चाचा विजय प्रकाश पुत्र स्व0 रंगीलाल निवासी तकिया बाजार थाना कोतवाली खलीलाबाद के ऊपर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, मु0आ0 रविशंकर श्रीवास्तव व रि0का0 सत्य प्रकाश वर्मा मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952