स्कूल के सामने बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी कर वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार

Sep 18, 2026 - 17:37
स्कूल के सामने बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी कर वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार

स्कूल के सामने बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी कर वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार
-सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बनाता था आपत्तिजनक वीडियो, धनघटा पुलिस ने मौके से पकड़ा
धनघटा/संतकबीरनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अभियान के तहत धनघटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल के सामने बालिकाओं के साथ कथित रूप से अश्लील टिप्पणी करने और अश्लील गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

 पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के वीडियो बनाकर पोस्ट करता था। पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 को थाना धनघटा पुलिस को आरोपी की गतिविधियों के संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राहुल कुमार पुत्र सतई उर्फ सतीश, निवासी ग्राम नकहा, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का आरोप है कि युवक स्कूल के सामने आने-जाने वाली बालिकाओं के समक्ष अश्लील टिप्पणियां करता था।

इसके साथ ही वह अश्लील गाने पर वीडियो तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952