सेंट्रल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सेंट्रल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
-ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाना एक मात्र उद्देश्य- ई0 असरार अहमद
-बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
मेंहदावल/संतकबीरनगर। विकास खंड मेहदावल अंतर्गत दुर्गजोत चौराहे के सेंट्रल पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक इंजीनियर असरार अहमद एवं प्रबंधक अजहर अहमद द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गायन हुआ और संस्थापक ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीत, मनमोहक नृत्य और भावपूर्ण नाटकों की प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी अतिथियों व अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह को संबोधित करते हुए संस्थापक इंजीनियर असरार अहमद ने कहा कि हमारी सोच थी कि इस ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा से वंचित एक ऐसा संस्थान स्थापित किया जाए, जिससे आने वाली पीढ़ियां शिक्षित होकर अपने क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन कर सकें।
सेंट्रल पब्लिक स्कूल इसी उद्देश्य के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महबूब पठान ने विद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए संस्थापक असरार अहमद और प्रबंधक अजहर अहमद का आभार व्यक्त किया। प्रबंधक अजहर अहमद ने क्षेत्रवासियों के अपार स्नेह व सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं व प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले प्रतिभावान बच्चों को संस्थापक इंजीनियर असरार अहमद द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

