सीडीओ एवं एडीशनल एसपी सुशील कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण
सीडीओ एवं एडीशनल एसपी सुशील कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण
बेलहर/संन्तकबीरनगर। सीडीओ जयेकश त्रिपाठी एवं एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बेलहर क्षेत्र में नवनिर्मित निर्माणाधीन थाना भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की और लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। नए थाना भवन का निर्माण सीडीओ जयकेश त्रिपाठी एएसपी सुशील कुमार सिंह सीओ सर्वदवन सिंह थाना अध्यक्ष हरिकेश भारती ने बृहस्पतिवार को बेलहर क्षेत्र में नवनिर्मित निर्माणाधीन थाना भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी तैयार बिल्डिंग भवन का जांच किए आधे अधूरे कार्य को जल्द पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिए बिल्डिंग की बारीकी से गुणवत्ता की जांच की। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी एसपी सुशील कुमार सिंह सीओ सर्वदवन सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपकों बताते चलें कि बेलहर थाना का मौजूदा समय में संचालन सांथा चौकी से किया जा रहा है। नए थाना भवन का निर्माण ग्राम पंचायत अमरडोभा के सुरसा चमनजोत जंगल में बन रहा है। जो कि लगभग कार्य पूर्ण हो चुका है कुछ कार्य बाकी है जो कि कार्य चल रहा है जल्द ही बेलहर थाना को अपना भवन मिल जाएगा सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन थाने का निरीक्षण किया। जानकारी लेने के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी होती रहे। समय पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण जल्द पूरा हो इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ सर्वदवन सिंह, थानाध्यक्ष हरिकेश भारती, जेई बेलहर सरबसडांडी अशोक कुमार कांस्टेबल रोहित कुमार, दीनानाथ राजभार, संन्तोष कुमार,सहित अन्य पुलिसकर्मी अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

