संत कबीर नगर में विश्वहिन्दू महासंघ की बैठक सम्पन्न, मजबूती पर जोर
संत कबीर नगर में विश्वहिन्दू महासंघ की बैठक सम्पन्न, मजबूती पर जोर
- हिन्दुओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नही- सतीश चन्द्र मिश्र
संतकबीरनगर। प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के निर्देश पर विश्व हिंदू महासंघ की समीक्षा बैठक खलीलाबाद के एक होटल में सम्पन्न हुआ। बैठक के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी सतीश चंद्र मिश्रा जी रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी नें किया। समीक्षा बैठक को जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियो ने संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए डा सतीश चन्द्र मिश्र ने संगठन के विस्तार को लेकर ब्लॉक स्तर तक एवं नगर तहसील स्तर तक संगठन को कैसे मजबूत करना है। इस पर गहन चर्चा एवं समिक्षा किया और संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया। जिले में संगठन के जितने भी प्रकोष्ठ हैं उनके गठन को लेकर एवं उनके विस्तार को लेकर चर्चा हुआ। बैठक में क्षेत्र में हुए हिन्दू उत्पीड़न एवं जगदीश पुर लहुरा देवा में भगवान शिव के मूर्ति को कुकर्मियों के द्वारा खंडित किया गया है प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस विभाग की उदासीनता समाज में रोष पैदा कर रही है जल्द ही विश्व हिन्दू महासंघ सन्तकबीरनगर जन हुंकार कार्यक्रम के तहत प्रशासन को चेताने का काम करेगा। बैठक में जिला संयोजक संजय चौहान, जिला उपाध्यक्ष गण राकेश शर्मा, अनूप चौरसिया, जयहिंद प्रजापति, रामप्रवेश शुक्ला, राहुल चौधरी, कृष्ण सिंह उपस्थिति रहे। जिला मंत्री गण अजय सिंह, राजेश पाठक, गंगा प्रसाद गुप्ता, सतेंदर प्रजापति उपस्थिति रहे। जिला प्रभारी दिनेश मौर्या गौ रक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ज्ञान जयसवाल, कृषि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शिव बहादुर सिंह, मातृशक्ति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शिखा अग्रहरि, ब्लॉक अध्यक्ष खलीलाबाद सुरेश चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष हैसर सचिन अग्रहरि ब्लॉक महामंत्री संगम राजभर, तहसील प्रभारी मेहदावल देवेंदर सिंह, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चिंतामणि मिश्रा उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा, तहसील प्रभारी संदीप प्रभारी खलीलाबाद संदीप अग्रहरी, आशा आग्रहरी, गुड़िया, रवि उपाध्याय, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

