संत कबीर नगर में पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के पांचवी पुण्य तिथि पर जुटी राजनीतिक हस्तिया

संत कबीर नगर में पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के पांचवी पुण्य तिथि पर जुटी राजनीतिक हस्तिया

Jun 30, 2026 - 20:14
संत कबीर नगर में  पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के पांचवी पुण्य तिथि पर जुटी राजनीतिक हस्तिया

पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के पांचवी पुण्य तिथि पर जुटी राजनीतिक हस्तिया
मगहर/संतकबीरनगर। कबीर चौरा परिसर स्थित सनकबीर अकादमी के हाल में पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की पांचवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन महन्त विचारदास की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/केंद्रीय वित्त राजमा मंत्री पंकज चौधरी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि स्वर्गीय शरद त्रिपाठी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने कम समय मे जो शोहरत हासिल की वह कम ही लोगों के हिस्से में आई है। संतकबीरनगर की माटी आज भी उनको याद करती है। जनता की आवाज और जमीन से जुड़े नेता थे। विधायक मेहदावल अनिल त्रिपाठी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि उन्होंने कम समय मे बहुत बड़ी लोकप्रियता हासिल की थी वह किसी से छिपी नहीं है। विधायक श्रीराम चौहान ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि स्वर्गीय एक अनुशासित कार्यकर्ता और निपुण वक्त रहे। लोक नेता के सारे गुण उनके अंदर विद्यमान थे। डाक्टर रामपति राम त्रिपाठी ने सभी साधु संतों के प्रति श्रद्धा रखते हुये कहा कि जो इस श्रद्धाजंलि कार्यक्रम मे आये हैं सभी अपने परिवार के लोग हैं। जो कमियां कबीर स्थली के विकास में रह गयी हैं उसे वे पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगे।

महन्त विचार साहेब ने कहा कि स्वर्गीय त्रिपाठी महान व्यक्तित्व के मालिक थे। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय शरद त्रिपाठी अद्भुत विलक्षण व्यक्तित्व के मालिक रहे हैं। उन्होंने कबीर को अपने जीवन का आधार माना और कबीर स्थली के विकास के लिये चिंतित रहते। विधायक गणेश चौहान ने कहा कि स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की कमी आज हम सभी को खल रही है। पूर्व विधायक जय चौबे ने सभी वर्गों के उत्थान के लिये निरन्तर प्रयासरत रहे।कबीर स्थली को विश्व मानचित्र पर लेजाने प्रयास किया। मृगेंद्र त्रिपाठी ने अपने पिता को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि वह एक हस्ती थे उनके असमय इस दुनिया से चले जाना सभी को खलता है। उनके द्वारा कराए गये विकास के कार्यों को आज भी लोग याद करते हैं। सभी लोगों ने अपना चहेता नेता खोया परन्तु मैने अपना पिता खोया है। जो अधूरे सपने छोड़ कर गए हैं उन्हें पूरा करने की हरसम्भव कोशिश करूंगा। जिसमें बतौर मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/सांसद/केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, विधायक जयमंगल कन्नौजिया, देवरिया के पूर्व भाजपा सांसद डाक्टर रामपति राम त्रिपाठी, पूर्व विधायक जय चौबे, देवरिया विधायक शलभमणि त्रिपाठी, विधायक अनिल त्रिपाठी, डाक्टर धर्मेंद्र सिंह, रमेश सिंह, सुभाष यदुवंश, सहित तमाम लोगों ने पहुंचकर स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।कार्यक्रम का संचालन कौशलेंद्र सिंह उर्फ दीपू सिंह ने किया।

 इस अवसर पर, पूर्व चेयरमैन संगीता बर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी,नौतनवा विधायक, विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, पूव जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, सत्यप्रकाश पाठक, सन्तराज यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि धनघटा नीलमणि,संजय त्रिपाठी,गुड्डू बर्मा, सुशील त्रिपाठी, फरेंदा पूर्व विधायक बजरंगी सिंह, बंधू जी, पूर्व चेयरमैन संगीता बर्मा, अतुल सिंह, रोहित पटेल, मृगेंद्र त्रिपाठ, खलीलाबाद प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, पूर्व ब्लाक प्रमुख हैंसर प्रिंस अगम सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बालूशासन पिन्टू राय, महेन्द्र दूबे, जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, पौली ब्लाक प्रमुख राममिलन यादव, भाजपा जिलामहामंत्री गणेश पाण्डेय, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी धनघटा नीलमणि, राकेश मिश्र, चेयरमैन खलीलाबाद जगत जायसवाल ,देवेंद्र मिश्र, महिला आयोग उत्तरप्रदेश की उपाध्यक्ष ऋतु शाही, दिग पॉल पाल, सनजयन त्रिपाठी ,सुरेश नगर आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952