संतकबीरनगर में मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम सरौली चहारूम निवासी अंजनी पुत्री परमात्मा साधू नें कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि प्रार्थिनी बीते 17 अपै्रल 2026 एक शिकायती पत्र दिया था, जिसमे राहुल पुत्र लालजी ,अनिल पुत्र लाल एंव सोनी पत्नी लालजी ग्राम जैती थाना बेलघाट गोरखपुर मुकदमा धारा 69/115(2)/352/351(3) पंजीकृत हुआ बीते 24 मई 2026 समय रात लगभग 7 बजे गीता पत्नी सिकन्दर एंव सोनी पत्नी अनिल व सोनी की माँ मुकदमे में सुलह कराने की नीयत से लाठी डन्डा लेकर प्रार्थिनी के परिवार को भद्दी-भद्दी गाली देते हुए घर पर मारने दौड़े परिवार के लोग भागकर किसी तरह अपनी जान बचाये उक्त लोग मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। कोतवाली खलीलाबाद नें बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले छानबीन किया जा रहा है।
युवक को चार लोगो ने की पिटाई
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम डीघा निवासी रामरक्षा पुत्र रमेश नें कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि रविवार की रात लगभग 8.30 बजे मै अपने घर से खेत की तरफ शौच करने के लिए जा रहा था कि रास्ते में हमारे ही गांव के रहने वाले इन्द्रेश पुत्र मुराली ,अर्जुन पुत्र भगेलू, दीपू पुत्र हरिश्चन्द्र व बिरेन्द्र पुत्र लालजी रोक कर अनावश्यक भद्दी-भद्दी गालिया देने लगे मना करने पर उक्त लोगो ने लाठी डन्डा से मारने लगे। लोगो के बीच बचाव से किसी तरह मेरी जान बची। घायल अवस्था में मौके पुलिस डायल 112 पहुची तब तक उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये थे, सोमवार समय 9 बजे सुबह पुनः उक्त लोगो ने रात की बात को लेकर चन्द्रेव व उनकी पत्नी को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिये व महिला का इलाज जिला सामुदायिक केन्द्र पर चल रहा है। इनको भी यह लोग मारेपीटे थे। कोतवाली खलीलाबाद नें तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शूरू कर दी है।
पुरानी रंजिश में मारपीट
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पुलिस चौकी मगहर अन्तर्गत ग्राम मोहम्मदपुर कठार, निवासी रेनू पत्नी धनेश, ने पुलिस चौकी मगहर में तहरीर दिया कि प्रार्थिनी के पड़ोसी भवर सिंह पुत्र सत्यदेव तथा उसका पूरा परिवार पिछले 3 दिनों से प्रार्थिनी से झगड़ा करने पर उतारू था। प्रार्थिनी के घर वालों से उनकी पुरानी दुश्मनी चली आ रही है। सोमवार को प्रार्थिनी अपनी लड़की के साथ गाड़ी पर बैठकर घर आ रही थी। जैसे ही प्रार्थिनी भवर सिंह के घर के सामने पहुँची, तभी भवर सिंह, उसका लड़का मोहन, उसका भाई बीरू तथा उसकी बेटी पीछे से आ गए और गाली-गलौज करते हुए प्रार्थिनी व उसकी लड़की को मारने लगे। इसी दौरान भवर सिंह की लड़की ने डंडे से प्रार्थिनी के सिर पर वार कर दिया, जिससे प्रार्थिनी गंभीर रूप से घायल हो गई प्रार्थिनी के सर से काफी खून बह रहा है। प्रार्थिनी की बेटी को भी मारा-पीटा गया जिससे उसे अंदरूनी चोटें आई हैं। उक्त सभी लोगों ने मिलकर प्रार्थिनी को पकड़कर बुरी तरह मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी। प्रार्थिनी के सिर में गंभीर चोट आई है और वह बहुत भयभीत है। पुलिस ने रर्पट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
