संतकबीरनगर में मारपीट की घटना में युवक की मौत
संतकबीरनगर में मारपीट की घटना में युवक की मौत पर मुहल्ले में पसरा रहा सन्नाटा
-मृतक का शव लखनऊ से घर पहुंचने पर परिवार में मच गया कोहराम
-आरोपियों की गिरफ्तारी व एफआईआर लिखने की मांग पर अड़े रहे परिजन
-पुलिस के आश्वासन पर परिजनों ने मृतक का किया दाह संस्कार
- माता-पिता के साथ ही बहन का रोरोकर हो गया था बुरा हाल
संतकबीरनगर। नगरपंचायत मगहर के काजीपुर स्थित तेलीटोला मुहल्ले में तीन दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल बिपिन की मंगलवार/बुधवार की देर रात लखनऊ स्थित केजीएमयू ट्रामा सेंटर में हुई मौत से घर मे कोहराम मच गया था। मृतक बिपिन का शव जैसे ही बुधवार की देर रात घर आया तो परिवार में कोहराम मच गया। माता गौरी देवी व पिता संजय के साथ ही मृतक की बहन का रोरोकर बुरा हाल होने के साथ ही पूरे मुहल्ले में सन्नाटा सा छा गया। मृतक के छोटे भाई बिटटू के घर न आने व बड़े भाई के दाह संस्कार में शामिल न होपाने से परिवार और दुखी हो गया था। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार सूचना मिलते ही मृतक के घर कोतवाली प्रभारी खलीलाबाद, चौकी इंचार्ज विनोद यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच गये। मृतक के पिता संजय व माता गौरी देवी ने कहा कि उनका बेटा बेकसूर था। विपक्षियों ने दौड़ाकर उसके घर मे ही उनकी आंखों के सामने ही मारमार कर गम्भीररूप से घायल कर दिया। जिसको इलाज हेतु खलीलाबाद, गोरखपुर फिर लखनऊ तक दौड़ते रहे लेकिन बेटे को बचा नहीं सके। उनकी मांग थी कि जबतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया जाता तबतक बेटे का अंतिम दाह संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुये कहा कि उनके बेटे के साथ न्याय होना चाहिये। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान पुलिस के द्वारा न्याय करने के आश्वासन और नगर के सम्भ्रांत नागरिकों के समझाने बुझाने पर परिजन मृतक बिपिन का अंतिम दाह संस्कार करने के लिये राजी होगए।इसके बाद नगर के सम्भ्रांत लोगों के सामने आमी नदी तट पर बने श्मशान घाट पर मृतक का दाह संस्कार किया गया। चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि आरोपियों को पकड़ा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कारवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
