संतकबीरनगर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने तथा मारपीट के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने तथा मारपीट, जाति सूचक गाली व धमकी देने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बखिरा पुलिस नें कार्यवाही करते हुए बृहस्पतिवार को थाना बखिरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 84/2026 धारा 64(2)ड, 115(2), 352 बीएनएस व 5(स्)/6 पाक्सो एक्ट व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)ट, 3(2)टं एससी एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मनोज निषाद पुत्र लक्ष्मन निषाद निवासी उजरौटी कला थाना दुधारा को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। थानाध्यक्ष बखिरा नें बताया कि पीड़िता नें बीते 18 मार्च 18 को थाना बखिरा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर बार बार दुष्कर्म करने व जातिसूचक गाली देने व मारने पीटने के मामले में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना बखिरा पुलिस नें महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, सिपाही अमित कुमार यादव, अनूप यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
