संतकबीरनगर जिला कारागार में आयोजित हुआ बंदी समस्या समाधान दिवस

Jul 3, 2026 - 17:47
संतकबीरनगर जिला कारागार में आयोजित हुआ बंदी समस्या समाधान दिवस

मोटरसाइकिल देने की सजा भुगत रहा हूँ साहब, छुड़ा दीजिए
- जिला कारागार में आयोजित बंदी समस्या समाधान दिवस
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह के पहल पर शुक्रवार को जिला कारागार में बंदी समस्या समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान एक बंदी ने कहा कि वह अपने एक मित्र को अपनी मोटरसाइकिल मांगने पर दे दिया था। वह चोरी किया लेकिन सजा मैं भुगत रहा हूँ। बंदी समस्या समाधान दिवस में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव व डिप्टी डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय की उपस्थिति में कारागार के विभिन्न बंदियों ने अपनी समस्या रखी। बेलहर कला के लोहरसन गांव निवासी अहमद अली ने कहा कि वह अपने एक मित्र के द्वारा मोटरसाइकिल मांगने पर उसे दे दिया था और उसका मित्र एक दुकान से 19 किलो गेहूं और 20 किलो चावल के चोरी में पकड़ा गया। मोटरसाइकिल उसकी होने के वजह से वह भी फंस गया। मेंहदावल थानाक्षेत्र के करहना गांव निवासी अजय कुमार का कहना है कि उसके खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही हो गई थी। उसे सीमाक्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया है। उसने सरकारी अधिवक्ता की मांग की। इसी प्रकार महुली थानाक्षेत्र के खिरिया गांव निवासी आनंद पाठक ने कहा कि उन्हें वारंट पर मुकामी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। मेंहदावल थानाक्षेत्र के बैरिहवां गांव निवासी विजय साहनी ने कहा कि उन्हें गलत तरीके से हत्या के मुकदमें में फंसा दिया गया है। महुली थानाक्षेत्र के थवई पार निवासी मनीष सिंह ने अपने खिलाफ चोरी के सभी मुकदमें की पैरवी कराए जाने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952