संतकबीरनगर एसपी, एडीएम व विधायक मेहादवल नें सम्पूर्ण समाधान दिवस सुनी जनता की समस्याएं
संतकबीरनगर एसपी, एडीएम व विधायक मेहादवल नें सम्पूर्ण समाधान दिवस सुनी जनता की समस्याएं
एसपी संदीप कुमार मीना, एडीएम जयप्रकाश व विधानसभा मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी नें सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील मेहदावल पर पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। जहां पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना तथा वहां मौजूद सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। तत्पश्चात वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिा। इस अवसर पर राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
