संतकबीरनगर एडीएम नें गो-आश्रय स्थल बढ़या का किया स्थलीय निरीक्षण

Jul 13, 2026 - 16:28
संतकबीरनगर एडीएम नें गो-आश्रय स्थल बढ़या का किया स्थलीय निरीक्षण

एडीएम नें गो-आश्रय स्थल बढ़या का किया स्थलीय निरीक्षण
संतकबीरनगर। अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश नें मेहदावल क्षेत्र के स्थाई गो-आश्रय स्थल बढ़या का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण कुमार उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान गोशाला में 325 गोवंश संरक्षित पाए गए, मौके पर 13 कुंतल हरा चारा, 26 कुंतल दाना एवं 15 कुंतल भूसा उपलब्ध पाया गया। सम्बंधित एनजीओ द्वारा बताया गया कि लगभग 200 कुंतल भूसा हरपुर गांव में भंडार के रूप में स्टोर किया गया है। गो-आश्रय स्थल में बरसात के वजह से कहीं-कहीं पर जल भराव पाया गया जिसके लिए अपर जिलाधिकारी नें सम्बंधित एनजीओ को मिट्टी डलवाने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर तीन गोवंश बीमार पाए गए जिनका पशु चिकित्साधिकारी द्वारा इलाज किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी को गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करते रहने के लिए निर्देशित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952