शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बखिरा राकेश कुमार सिंह नें मु0अ0सं0 374/2025 धारा 69, 352, 316(2), 351(3) बीएनएस व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)ट, 3(2)टं एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त पवन कुमार पाण्डेय पुत्र शंकर शरण पाण्डेय निवासी अतरी थाना बखिरा को हरदी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। पीड़िता नें 7 अक्टूबर 2025 को थाना बखिरा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, वादिनी को जातिसूचक गालियां देने तथा वादिनी को बहला फुसलाकर 80 हजार रुपया ले लेने और वापस न करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना बखिरा पुलिस नें महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम उप निरीक्षक रमेश चन्द्र, दीवान अजय कुमार सिंह, सिपाही जितेश कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
