युवती को बनाया बंधक दरवाजा बंद कर किया दुष्कर्म, गोरखपुर का मामला
हेडलाइन:
गोरखपुर में राशन लेने आई दलित युवती को बनाया बंधक, दुकान में बंद कर की गई अश्लील हरकत
लोकेशन: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
एंकर:
गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां राशन लेने आई एक 30 वर्षीय दलित युवती को दुकानदार ने बंधक बनाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की गई और डराने के लिए कुत्ता तक छोड़ दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट:
पीड़िता मूल रूप से महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र की रहने वाली है और गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर टिफिन सर्विस का काम करती है। युवती के अनुसार, वह रोजाना पास की एक राशन की दुकान से राशन लेती थी, इसी वजह से दुकानदार से जान-पहचान हो गई थी।
पीड़िता ने बताया कि 20 सितंबर 2024 की रात करीब 9 बजे वह राशन लेने दुकान पर गई थी। दुकानदार ने कहा कि दुकान बंद हो चुकी है और पीछे के दरवाजे से आने पर राशन मिल जाएगा। युवती भरोसा कर पीछे गई। जैसे ही वह अंदर पहुंची, दुकानदार ने दरवाजा बंद कर ताला लगा दिया और चाबी अपनी जेब में रख ली।
युवती का आरोप है कि दुकानदार शराब के नशे में था। उसने जबरदस्ती पकड़कर युवती के कपड़े फाड़ दिए और उसे बेड पर पटक दिया। विरोध करने पर आरोपी ने कई थप्पड़ मारे। युवती दर्द और डर से चीखती रही। किसी तरह पूरी ताकत लगाकर उसने आरोपी को धक्का दिया, जिससे वह गिर गया।
इसके बाद आरोपी कुछ देर तक शराब पीता रहा और युवती पर नजर बनाए रखा। मौका देखकर युवती ने चाबी निकालकर ताला खोला और भागकर अपनी इज्जत बचाई।
डर और धमकी:
पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद आरोपी दुकानदार ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो बदनाम कर देगा। इसी डर से युवती करीब एक महीने तक घर से बाहर नहीं निकली और टिफिन सर्विस का काम भी बंद रखा।
परिजनों के समझाने पर पीड़िता ने 20 दिसंबर को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ बंधक बनाकर अश्लील हरकत करने और SC/ST एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस बयान:
थाना प्रभारी के अनुसार, युवती की तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का बयान दर्ज कराया जा रहा है और आरोपी की तलाश जारी है। मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
