यातायात विभाग ने स्कूली वाहनों को किया जागरूक
यातायात विभाग ने स्कूली वाहनों को किया जागरूक
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन, तथा क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात परमहंस नें जनपद में संचालित सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सूर्य इंटरनेशनल एकेडमी, सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, नित्या पब्लिक स्कूल, एस.के.एन. एकेडमी, गेटवे एकेडमी, ब्लूमिंग बड्स, सिटी पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, माउंट वैली एकेडमी खलीलाबाद, पीएमजीडी एकेडमी मगहर तथा आई.बी. एजुकेशनल एकेडमी मेंहदावल में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान विद्यालयों में संचालित स्कूली वाहनों का भी सघन सत्यापन किया। वाहनों के आवश्यक अभिलेख, फिटनेस, परमिट एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकांश वाहनों के अभिलेख सही पाए गए। वाहन चालकों एवं परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने, बच्चों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिन स्कूली वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप कमियां पाई गईं, उनके विरुद्ध नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समयावधि में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

