मोहर्रम की तैयारियों को लेकर गांव-गांव पहुंच रही महुली पुलिस

Jun 18, 2026 - 16:56
मोहर्रम की तैयारियों को लेकर गांव-गांव पहुंच रही महुली पुलिस

मोहर्रम की तैयारियों को लेकर गांव-गांव पहुंच रही महुली पुलिस
- ताजियादारों के साथ बैठक कर दिए जा रहे सुरक्षा संबंधी निर्देश, जुलूस मार्गों का किया जा रहा स्थलीय निरीक्षण - थानाध्यक्ष महुली
नाथनगर/संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु थाना महुली पुलिस द्वारा व्यापक जनसंपर्क एवं सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र के समस्त चौकी एवं हल्का क्षेत्रों में पुलिस टीम गांव-गांव पहुंचकर ताजियादारों, आयोजन समितियों, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर रही है। बैठकों के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा मोहर्रम पर्व की परंपराओं का सम्मान करते हुए सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने की अपील की जा रही है। साथ ही जुलूसों के दौरान शांति, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने पर बल दिया जा रहा है।इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा ताजियादारों के साथ प्रस्तावित जुलूस मार्गों का स्थलीय निरीक्षण एवं पैदल भ्रमण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मार्ग में पड़ने वाले विद्युत तारों, संकरे रास्तों, अवरोधों तथा अन्य संभावित जोखिम वाले स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। ताजियादारों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि कंधे पर उठाकर ले जाए जाने वाले ताजियों की ऊंचाई 10 फीट के अंदर ही रखें, जिससे मार्ग में पड़ने वाले विद्युत तारों से सुरक्षित दूरी बनी रहे तथा किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न हो। पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि सुरक्षा मानकों का पालन करना प्रत्येक आयोजक एवं प्रतिभागी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठकों में उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त किया। महुली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त, संवेदनशील स्थलों की निगरानी तथा त्वरित सहायता की समुचित व्यवस्था की जाएगी। मोहर्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अनुशासन, त्याग, धैर्य एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश देने वाला पर्व है। आइए, हम सभी मिलकर सुरक्षा, शांति और भाईचारे के साथ इस पर्व को संपन्न कर जनपद में सौहार्द की मिसाल प्रस्तुत करें। किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना हेतु तत्काल स्थानीय पुलिस, डायल-112 अथवा संबंधित चौकी/थाना पुलिस से संपर्क करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952