मोटरसाइकिल चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
मोटरसाइकिल चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें चोरी की एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल के साथ वाँछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 667/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त गंगाराम निषाद पुत्र श्रीराम बटोरे निषाद निवासी महेशरपुर थाना धनघटा को कचहरी के पास से चोरी की एक बजाज प्लेटिना( रजि0नं0 यू0पी058 सी 2553) के साथ गिरफ्तार किया। बीते 23 जुलाई 2026 को पीड़ित बजरंगी पुत्र सिद्दू निवासी भगठान चंदहर थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अज्ञात व्यक्ति नें इण्डियन पेट्रोल पम्प बडगो पर खड़ी उनकी मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना को चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मुकदमा पंजीकृत किया था। गिरफ्तार करने वाले उपनिरीक्षक ध्रुवनरायण यादव, दीवान हरिनरायण प्रसाद, सिपाही बहादुर सिंह, अभिषेक कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

