मिशन शक्ति फेज के तहत पुलिस नें चलाया बालिका सुरक्षा अभियान

Oct 10, 2025 - 17:10

मिशन शक्ति फेज के तहत पुलिस नें चलाया बालिका सुरक्षा अभियान


संतकबीरनगर। महिला मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान में बच्चियों/महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु एंटी रोमियो टीम महिला थाना उप निरीक्षक रामतीर्थ त्रिपाठी,व महिला आरक्षी नेहा सिंह, महिला पीआरडी अंजली मौर्या, महिला पीआरडी लीलावती महिला पीआरडी लक्ष्मी यादव महिला थाना द्वारा चलाए जा रहे ’’मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत सिटी क्षेत्र में भ्रमण कर बालिका/महिला सुरक्षा अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति फेज -5.0 के तहत महिला बीपीओ को आवश्यक आदेश निर्देश से अवगत कराया गया। मिशन शक्ति के दौरान बघौली बाजार ,नेदूला चैराहा, ग्राम सभा मड़या, सरैया बाईपास, मेहदावल बाईपास में जाकर महिलाओं व बच्चियों को मिशन शक्ति के बारे में व आत्मरक्षा ,के बारे में बताया गया साथ ही हेल्पलाइन नंबर ’1090, 181, 112, 1076 व 1098, 108,102, 1930 साइबर हेल्प लाइन के बारे में बताया गया तथा मिशन शक्ति फेज 05 के संबंध में जानकारी दी गई। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत 70 पंपलेट बालिकाओं में बाटे गये। एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान दो स्थानों (बघौली, सरैया बाईपास) पर 30 व्यक्तियो से पूछताछ किया गया, दो शोहदे से माफीनामा भरवाकर चेतावनी के साथ छोड़ा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952