महुली थाने तैनात दो पुलिसकर्मियों का प्रमोशन कांस्टेबल से बने हेड कांस्टेबल
दो पुलिसकर्मियों का प्रमोशन कांस्टेबल से बने हेड कांस्टेबल
संतकबीरनगर। महुली थाने तैनात कांस्टेबल अजय कुमार मद्धेशिया एवं कांस्टेबल मोहन कुमार को विभागीय पदोन्नति प्राप्त होने पर हेड कांस्टेबल बनाया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडे द्वारा थाना परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों पुलिसकर्मियों को हेड कांस्टेबल का बैच लगाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में थाने के समस्त पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहे। दोनों पुलिसकर्मी वर्ष 2015 में उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए थे। भर्ती के उपरांत उन्होंने जनपद अयोध्या में प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा कुछ समय तक जनपद अयोध्या में सेवा प्रदान की। इसके उपरांत उनका स्थानांतरण जनपद संतकबीरनगर में हुआ, जहाँ वर्तमान में वे अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं लगन के साथ निर्वहन कर रहे हैं। इस अवसर पर थानाध्यक्ष एवं थाना स्टाफ द्वारा दोनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी गई। थाना परिवार द्वारा दोनों पदोन्नत पुलिसकर्मियों को भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दी गईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
