ब्रह्मनन्द यादव हत्याकांड में दो और अभियुक्त गिरफ्तार
ब्रह्मनन्द यादव हत्याकांड में दो और अभियुक्त गिरफ्तार, अब तक कुल सात आरोपी गिरफ्तार
ब्रह्मनन्द यादव हत्याकांड में दो और अभियुक्त गिरफ्तार
-अब तक कुल सात आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 890/2026 धारा 103(1), 3(5), 191(2), 191(3), 190, 61(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण सुरेन्द्र यादव, योगेन्द्र यादव पुत्रगण स्व0 रामसूरत निवासीगण भगठान (गोसाईपुर), थाना कोतवाली खलीलाबाद, मंगलवार को गिठनी बाजार नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर आलाकत्ल दो बाँस के डण्डे बरामद किए गए।
घटना के अनुसार बीते 22 सितम्बर 2026 को रमाकान्त यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी भकठान गोसाईपुर, थाना कोतवाली खलीलाबाद, नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया कि उनके भाई ब्रह्मनन्द यादव बीते 22 सितम्बर 2026 को घर से गिठनी बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह राकेश यादव के घर के सामने पहुँचे, अभियुक्तगण नें पूर्व नियोजित तरीके से उनकी बुलेट मोटरसाइकिल को रोककर उनकी आँखों में पिसी हुई लाल मिर्च डाल दी गई, जिससे वह गिर गए। इसके बाद अभियुक्तगण द्वारा लाठी-डण्डा एवं धारदार हथियार से उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुँचे तो ब्रह्मनन्द यादव गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा 112 नम्बर पर सूचना देकर उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सक नें उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पूछताछ में अभियुक्तों नें बताया गया कि उनके गाँव के रमाकान्त यादव प्रधान हैं। प्रधान रमाकान्त यादव, उनके भाई ब्रह्मनन्द यादव एवं श्रीकान्त यादव नें प्रधान बनने के बाद से उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकी दी जाती थी तथा परेशान किया जाता था। पूर्व में बीते 18 मई 2026 को ब्रह्मनन्द यादव नें अपने बाहरी लोगों एवं परिजनों के साथ उनके साथ मारपीट की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इसी रंजिश के कारण हम लोग एक साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से ब्रह्मनन्द यादव को रास्ते से हटाने तथा आगामी प्रधानी चुनाव में रमाकान्त यादव को हराने की योजना बनाई गई। बीते 22 सितम्बर 2026 को ब्रह्मनन्द यादव को बुलेट से आते देखकर हम लोगो नें उनकी आँखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया, जिससे वह गिर गए। गंभीर चोट लगने के कारण ब्रह्मनन्द यादव जमीन पर गिर गया। हम लोगो को विश्वास हो गया कि ब्रह्मनन्द यादव की मृत्यु हो गई। इसके बाद वे अपने घर के पास लाठी-डण्डे लेकर खड़े रहे तथा पुलिस के डर से लुक-छिपकर रह रहे थे, हमें पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि उक्त प्रकरण में पूर्व में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है। दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ ही प्रकरण में अब तक कुल सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, धर्मनाथ यादव, सिपाही अजीत कुशवाहा, प्रदीप कुमार पटेल, रजनीश यादव, मनीष कुमार वर्मा, आरजू सिंह एवं महिमा यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
