बखिरा पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार
बखिरा पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस नें कार्यवाही करते हुए 37 पुड़िया अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता को किया गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि चेकिंग के दौरान दौरान एक अभियुक्त प्रिंस सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र स्व0 रामअसर सिंह निवासी ग्राम बरईपार थाना बखिरा व एक अभियुक्ता गोतरा देवी पत्नी गौतम निषाद निवासी शनिचरा थाना बखिरा को छपिया बीस विगहा स्कूल के पास से 37 पुड़िया अवैध स्मैक के साथ के गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नन्दलाल, दीवान रमेश मिश्रा, अमित सिंह, अरविंद चौहान , का0 प्रवेश यादव, सिपाही अमित कुमार यादव, अनूप यादव, कोमल दुबे, अमृता सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

