बखिरा थानाक्षेत्र में रन फॉर यूनिटी का आयोजन
बखिरा थानाक्षेत्र में रन फॉर यूनिटी का आयोजन
-देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को सदैव बनाए रखें- एस ओ
-सरदार पटेल की 150वीं जयंती, तिरंगा लेकर दौड़े पुलिस वाले
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। दौड बेणी माधव गोपी नाथ इंटर कॉलेज चैराहे तक निकाली गई। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और माल्यार्पण किया। उन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को स्मरण किया। इस दौरान सरदार पटेल अमर रहें और भारत माता की जय जैसे देशभक्ति के नारे लगाए गए।
थानाध्यक्ष बखिरा राकेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस, दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा से देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत की अखंडता को सशक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा मिलती है कि हम सभी देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को सदैव बनाए रखें। राष्ट्रीय एकता दिवस यह स्मरण कराता है कि विविधता में एकता ही भारत की पहचान है। नगर पंचायत बखिरा के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर अंसारी ने कहा कि समाज में सौहार्द, एकजुटता और सांप्रदायिक सद्भाव को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर चैकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह, बाल गोविंद, परवेश यादव, अमित सिंह, सभासद धर्मेंद्र काका, राजेश गुप्ता, पंकज सहित अनेक पुलिसकर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
