फंदे से लटक कर चार बच्चों की माँ ने दी जान, पुलिस नें पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
फंदे से लटक कर चार बच्चों की माँ ने दी जान, पुलिस नें पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
बखिरा/संतकबीरनगर। घर में फंदे से लटक कर चार बच्चों की माँ ने सोमवार की रात अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। मामला बखिरा थानाक्षेत्र के मेड़रापार का है। सूचना पर घटना स्थल पर पंहुचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह एवं चैकी प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि संगीता 32 वर्ष पत्नी सोनू नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा के मोहल्ला मेड़रापार की रहने वाली थी। मेड़रापार में स्थित मकान के अलावा वह बखिरा झील के पास बने मकान में रहती थी। सोमवार की रात घर में फंदे से लटक कर जान दे दिया। मृतका के तीन पुत्रियां और सबसे छोटा एक पुत्र है। बड़ी पुत्री की उम्र लगभग 11 वर्ष है। मृतका का पति सोनू पुत्र राजकुमार बाहर रहकर काम करता था। कुछ दिन पहले ही घर आया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0
