प्राथमिक विद्यालय लोहरसन के जर्जर मार्ग को बनवाने की मांग
प्राथमिक विद्यालय लोहरसन के जर्जर मार्ग को बनवाने की मांग
-ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा पत्र
संतकबीरनगर। विकास खंड सांथा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरसन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय जाने वाले जर्जर और बदहाल मार्ग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। मार्ग की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीण सुरेश चन्द्र प्रजापति ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी सांथा को एक मांग पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाई है। पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि विद्यालय जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे आए दिन दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इससे पूर्व भी इस जर्जर रास्ते पर बने गड्ढे के कारण दो बच्चियों की डूबने से दर्दनाक मौत हो चुकी है। इस दुखद हादसे के बावजूद स्थानीय प्रशासन द्वारा अब तक मार्ग के निर्माण अथवा मरम्मत हेतु कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में 30 सितंबर को भी इस समस्या से अवगत कराया गया था,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।स्कूली बच्चों व राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों ने जनहित में इस मार्ग का अविलंब निर्माण कराए जाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
