प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नीलमणि के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नीलमणि के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
-चार दर्जन से अधिक युवाओं ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का लिया संकल्प
संतकबीरनगर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता नीलमणि के नेतृत्व में धनघटा-हैसर नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता नीलमणि ने स्वयं रक्तदान करके किया। इसके बाद क्षेत्र के युवाओं ने एक-एक करके रक्तदान कर सेवा और मानवता का संदेश दिया। शिविर में चार दर्जन से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता नीलमणि ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है।
किसी जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर रक्त मिलना उसके जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान करके युवाओं ने सेवा भावना का परिचय दिया है। नीलमणि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से देश को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित यह रक्तदान शिविर सेवा भावना को समाज के बीच मजबूत करने का एक प्रयास है।
उन्होंने शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने वाले सभी युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को सार्थक और यादगार बनाया। उन्होंने लोगों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान भी किया। रक्तदान शिविर के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में डा. मनोज शुक्ला,उत्तम चौधरी, जेपी यादव, अरविंद कुमार, श्रीकांत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता युवा एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

