पोखर में डूबने से युवक की मौत
पोखर में डूबने से युवक की मौत
धनघटा/संतकबीरनगर। ग्राम पंचायत बड़गो मे रविवार को सुबह पोखरी में एक लाश को देखकर ग्रामीणों ने चैकी इंचार्ज बसवारी गांव तथा चैकी इंचार्ज लोहरैया को सूचना दिए सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ चैकी इंचार्ज लोहरैया मौके पर पहुंचे वही ग्रामीणों द्वारा बताया कि मृतक की पहचान साहुल पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम बड़गांव थाना धनघटा जनपद का निवासी है। जिसका मानसिक रोग का इलाज चल रहा था मृतक की उम्र लगभग 23 वर्ष बताया जा रहा है वहीं परी जनों ने बताया कि मृतक साहुल करीब 5-6 दिन से गायब था जिसकी सूचना वह लोग पुलिस को नहीं दिए थे और स्वयं ही साहुल की तलाश कर रहे थे वही रविवार को घर से करीब 300 मी दूर स्थित एक पोखरी में उसकी लाश मिली जिनकी डूबने से मृत्यु हुई वही परिवार के लोगों ने इस संबंध में लिखित तहरीर दिया गया है वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा पंचायत नामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
