पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता अभियान आयोजित, बच्चों को बताए गए उनके अधिकार

पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में छात्राओं को उनके अधिकारों, बाल संरक्षण तथा लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट-2012) के प्रति जागरूक

Sep 30, 2026 - 18:46
पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता अभियान आयोजित, बच्चों को बताए गए उनके अधिकार

पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता अभियान आयोजित
-बच्चों को बताए गए उनके अधिकार
संतकबीरनगर। पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में छात्राओं को उनके अधिकारों, बाल संरक्षण तथा लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट-2012) के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “पॉक्सो एक्ट जागरूकता अभियान एवं बचपन बचाओ, अपने अधिकार जानो” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री अनन्या शाह प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी उपस्थित रहीं।

वक्ताओं ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट-2012 के प्रमुख प्रावधानों, बच्चों के कानूनी अधिकारों, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराधों से बचाव तथा किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल आवाज उठाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार ने छात्राओं को बताया कि बच्चों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी अप्रिय घटना को छिपाने के बजाय माता-पिता, शिक्षक अथवा संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति को तत्काल जानकारी देने के लिए प्रेरित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनन्या शाह ने छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता एवं कानूनी संरक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि कानून बच्चों की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रभावी व्यवस्था प्रदान करता है। 

उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकारों को जानने और आवश्यकता पड़ने पर विधिक सहायता प्राप्त करने का आह्वान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित वातावरण में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि “बचपन सुरक्षित होगा, तभी भविष्य सुरक्षित होगा।” कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने अधिकारों एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में कानूनी जागरूकता, आत्मविश्वास तथा सुरक्षा के प्रति सजगता विकसित करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएँ अनुराधा, सुमिता, सगुफ्ता, राजमणि, किरण, वंदना, कुसुम यादव, सविता यादव, अल्का श्रीवास्तव, वरिष्ठ लिपिक अजीत, गंगाराम, यशवंत सहित समस्त कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952