पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है कांग्रेस, आनंद कुमार हत्याकांड इंसाफ की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी वीरेंद्र चौधरी
पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है कांग्रेस, आनंद कुमार हत्याकांड इंसाफ की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी वीरेंद्र चौधरी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देश पर रविवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक और जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी में हुए आनंद कुमार हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने कोलकी चमरसन पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भेजी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने यह भी कहा कि इस गंभीर मामले को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, बृजेश कुमार आर्य, महेश कुमार, डॉ. अखिलेश शर्मा, सतीश साहनी, के. सी. भारती, शांति देवी, पंकज राव, सुभाष चन्द्र दास, अहमद जमाल, मोईन अंसारी और रीना देवी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। इस अवसर पर सुनील पाण्डेय, नीलम चतुर्वेदी, निसार अहमद, मोहम्मद परवेज अख्तर, राजेन्द्र चतुर्वेदी, अमित कुमार सिंह, मोहम्मद रशीद, देवदत्त मणि त्रिपाठी, विजय पाण्डेय, सत्या त्रिपाठी, सचिन कुमार और शैलेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

