परिवहन विभाग के निरीक्षण टीम नें बघौली-करैली चैराहे पर बगैर टिकट के चार यात्रियों को पकड़ा
परिवहन विभाग के निरीक्षण टीम नें बघौली-करैली चैराहे पर बगैर टिकट के चार यात्रियों को पकड़ा, हंगामा
कंडक्टर पर दस गुना जुर्माना, यात्रियों ने किया हंगामा
संतकबीरनगर। लखनऊ परिवहन विभाग की निरीक्षण टीम को संतकबीरनगर में यात्रियों के विरोध का सामना करना पड़ा। मेंहदावल रोड पर बघौली और करैली चैराहे पर बसों के औचक निरीक्षण के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों पर जुर्माना लगाने के बाद यह हंगामा हुआ।
टीम ने तीन से चार यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा, जिसके बाद संबंधित बस कंडक्टर पर टिकट के किराए का दस गुना जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई से नाराज यात्रियों ने करैली चैराहे पर जमकर हंगामा किया।
यात्रियों के विरोध के कारण चैराहे पर भारी भीड़ जमा हो गई। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि निरीक्षण टीम बेवजह उन्हें परेशान कर रही थी और कोई भी बिना टिकट यात्रा नहीं कर रहा था।
यात्रियों और स्थानीय लोगों का रुख देखते हुए टीम वहां से आगे बढ़ गई। परिवहन निरीक्षक रविंद्र प्रकाश ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान डिपो की बसों में तीन से चार यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए।
उन्होंने कहा कि कंडक्टर पर जुर्माना लगाया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। रविंद्र प्रकाश ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
