नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण
नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण
-धनघटा विधानसभा में नीलमणि की कर्तव्यनिष्ठा बनी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा- डॉ. रमापति राम त्रिपाठी
-सियासत में सेवा का शानदार और उत्कृष्ट मॉडल है नीलमणि का प्रयास-जय चौबे
-अधिवक्ताओं को सम्मान देने वाले नीलमणि का जिले के सृजन में भी रहा था बड़ा योगदान-ईश्वर चंद पाठक
संतकबीरनगर। समाज के हर वर्ग के लिए अपने निजी संसाधनों से सुविधाएं उपलब्ध कराकर सेवा और समर्पण की मिसाल बने धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि ने एक बार फिर जनसेवा की नई इबारत लिखी है। अधिवक्ता समुदाय के सम्मान और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नीलमणि ने धनघटा तहसील परिसर में लाखों रुपये की लागत से अधिवक्ताओं के लिए सात टीनशेड चैम्बरों का निर्माण कराया है। सोमवार को इन चैंबरों का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। लोकार्पण समारोह में अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की भारी मौजूदगी रही। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने अधिवक्ता चैंबर परियोजना का लोकार्पण किया।
जैसे ही फीता काटकर चैंबरों को अधिवक्ता समुदाय को समर्पित किया गया, तहसील परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मुख्य अतिथि डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने अपने संबोधन में नीलमणि के सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में निजी संसाधनों से समाज के विभिन्न वर्गों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना अपने आप में एक बड़ी मिसाल है। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि नीलमणि द्वारा किए जा रहे ऐसे कार्यों की चर्चा समाज के बीच होनी चाहिए, ताकि अन्य युवा भी उनसे प्रेरणा लेकर समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आएं और अपने निजी प्रयासों से जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य करें। उन्होंने नीलमणि के सामाजिक और राजनीतिक जीवन के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि नीलमणि का प्रयास सियासत में सेवा भाव का एक शानदार और उत्कृष्ट मॉडल है। उन्होंने कहा कि नीलमणि ने अपने संघर्षों, कर्मठता और समर्पण के माध्यम से पूरे द्वाबा क्षेत्र को संवारने, सजाने और निखारने का जो बीड़ा उठाया है, वह अत्यंत सराहनीय है।
जय चौबे ने कहा कि अपने निजी संसाधनों से समाज के हर तबके तक सुविधा पहुंचाने का नीलमणि का प्रयास आने वाले समय में क्षेत्र की राजनीति और जनसेवा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जनपद बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता ईश्वर चंद पाठक ने अधिवक्ता समुदाय के लिए किए गए इस कार्य को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि नीलमणि हमेशा से अधिवक्ताओं के सम्मान और हितों के प्रति संवेदनशील रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज शुक्ला ने शानदार और प्रभावी ढंग से किया। उनके संचालन ने समारोह को जीवंत बनाए रखा और उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बद्री यादव, जिला महामंत्री गणेश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख राम मिलन यादव, बब्बन शर्मा, अवधेश सिंह, अभयानंद सिंह, संदीप सिंह, अमर राय, अशोक यादव उर्फ साधू यादव, महीप बहादुर पाल, विप्र पांडेय, सुरेंद्र सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, लालशरण सिंह, राधेश्याम मौर्य, हनुमान प्रसाद चौधरी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

