नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

Jul 14, 2026 - 17:48
नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल
संतकबीरनगर। शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामला थानाक्षेत्र के एक गांव का है। प्रकरण में पीड़िता की मां ने बीते 17 जून 2026 को अभियोग पंजीकृत कराया था। उनका आरोप था कि उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर और बहला-फुसलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा मारपीट करके जान से मारने की धमकी दिया। आरोपी अभिषेक कुमार पुत्र शिवपूजन निवासी गूदी थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती का रहने वाला है। आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व गाली देते हुए मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने तथा पाक्सो एक्ट की धारा का अभियोग पंजीकृत हुआ। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि आरोपी को निरीक्षक अपराध कोतवाली खलीलाबाद अजय कुमार सिंह की टीम ने जनपद बस्ती के कटाई चौराहा के पास मंगलवार को गिरफ्तार किया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952