नाबालिग को भगाने के आरोप युवक गिरफ्तार
नाबालिग को भगाने के आरोप युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम के लिए एसपी संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 280/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना मेंहदावल के मामले में वांछित अभियुक्त सुजीत कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी सीयर थाना मेंहदावल को रविवार को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मेंहदावल मेंहदावल ने बताया कि पीड़िता द्वारा बीते 8 जुलाई 2026 को थाना मेंहदावल पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध पीड़िता की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। थाना मेंहदावल पुलिस नें महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

