धोखाधड़ी करने के आरोप में एक गिरफ्तार

Jul 24, 2026 - 17:13
धोखाधड़ी करने के आरोप में एक गिरफ्तार

धोखाधड़ी करने के आरोप में एक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से जमीन एग्रीमेन्ट करने के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। सीओ खलीलाबाद प्रियम राज शेखर ने बताया कि बीते 11 जून 2026 को पीड़ित मुकदमा श्रीमती गुड्डी गुप्ता पत्नी शंकर दयाल गुप्ता निवासिनी पिपरौली बाजार थाना गीडा जनपद गोरखपुर नें कोतवाली खलीलाबाद पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज पर जमीन एग्रीमेण्ट करने व पैसा वापस न करने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया था। कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे के गठित टीम नें शैलेन्द्र कुमार उर्फ सटू पुत्र स्व0 रामदेव निवासी उमिला थाना कोतवाली खलीलाबाद को ढडवा नहर से शुक्रवार को गिरफ्तार कर मु0अ0स0 507/2026 धारा 338/336(3)/340(2)/319(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत  न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952