धर्मसिंहवा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में छाया मातम
धर्मसिंहवा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान
युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में छाया मातम
संतकबीर नगर। जनपद के थाना धर्मसिंहवा क्षेत्र में एक माह पूर्व प्रेम विवाह करने वाली 19 वर्षीय युवती ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पटना खास निवासी मोहित पुत्र जय श्री’, उम्र 20 वर्ष ने 17 मई 2026’ग्राम महादेवा नानकार’ निवासी आफरीन खातून पुत्री सुभान, उम्र 19 वर्ष के साथ घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। दोनों अलग-अलग धर्म के थे। गुरुवार को आफरीन खातून ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना धर्मसिंहवा पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना स्थल पर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने दौड़कर घटना का जायजा लिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले के विधिक कार्रवाई कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

