धनघटा निवासी 15 वर्षीय किशोरी नें खाया जहरीला पदार्थ, मौत
15 वर्षीय किशोरी नें खाया जहरीला पदार्थ, मौत
धनघटा/संतकबीरनगर। रामपुर मध्य गांव निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी ने पिता की डाट से क्षुब्ध होकर मंगलवार की देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। तवियत विगड़ने पर किशोरी ने जहर खाने की जानकारी माता-पिता को दी तो उनके होश ही उड़ गए। आनन फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी हैसर बाजार पहुंचाया गया जहां किशोरी की बुधवार की भोर में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। रामपुर मध्य गांव निवासी रामानन्द मंगलवार की देर रात घर पहुंचा तो अपनी 15 वर्षीय बेटी पुष्पा से पानी लाने को कहा तो किसी कारणवश वह पिता को पानी नहीं दे सकी तो उसकी मां ओमपत्ती ने पति को पानी पीने के लिए दे दिया। इसी पर नाराज होकर रामानन्द ने बेटी को फटकार लगा दी। कुछ ही देर बाद बेटी पुष्पा ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तवियत विगड़ने लगी तो उसने जहर खाने की जानकारी अपने माता पिता को दी तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी हँसर बाजार पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
