धनघटा थाना क्षेत्र के बसवारी गांव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान 

May 23, 2026 - 17:16
धनघटा थाना क्षेत्र के बसवारी गांव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान 

धनघटा थाना क्षेत्र के बसवारी गांव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान 


लोहरैया/संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के बसवारी गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। गांव निवासी मटेलू शर्मा (28 वर्ष) पुत्र गंगाराम ने 22 तारीख की रात घर की छत में लगी कुंडी से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। गला कस जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी गर्भवती है और घटना के समय मायके गई हुई थी। पति की मौत की सूचना मिलते ही वह ससुराल पहुंची, जहां पति का शव देखकर उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह विलाप करते हुए कह रही थी कि अब उसके जीवन का सहारा कौन बनेगा। परिजनों के अनुसार मटेलू शर्मा की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व हुई थी। परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। पत्नी के गर्भ में उनका पहला बच्चा पल रहा है। ऐसे में इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। मृतक के पिता गंगाराम फालिज से पीड़ित बताए जाते हैं। परिवार में पहले ही मृतक की मां और दो भाइयों की मौत हो चुकी है। मटेलू शर्मा ही घर का इकलौता कमाने वाला और अकेला वारिस था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952