दुधारा थाने पर पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन
दुधारा थाने पर पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन
सेमरियावां/संतकबीरनगर। शनिवार को दुधारा थाना परिसर में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा ने की। इस बैठक में थाना क्षेत्र के डीजे संचालक, संभ्रांत नागरिक, जनप्रतिनिधि, धार्मिक गुरु और विभिन्न समुदायों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रभारी निरीक्षक ने सभी से त्यौहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने, किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
पीस कमेटी की बैठक में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्यौहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि त्यौहारों के दौरान बाजारों और पूजा स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
दीपावली और छठ पूजा के समय सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष प्रबंध किए जाएंगे। बैठक में लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित मार्ग और समय का पालन करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही, लाउडस्पीकर और पटाखों के उपयोग में न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई, ताकि ध्वनि प्रदूषण से किसी को असुविधा न हो। अंत में, सभी उपस्थित सदस्यों ने त्यौहारों के दौरान शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा ने सभी नागरिकों को आगामी त्यौहारों की शुभकामनाएं देकर बैठक का समापन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
