दहेज हत्या के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
दहेज हत्या के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय की गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 298/2025 धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट मे वांछित अभियुक्त बेचूलाल पुत्र बंशीधर पता वार्ड न0-02 राजेन्द्र नगर नगर पंचायत हरिहरपुर थाना महुली को मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। मालूम हो कि पीड़िता की पुत्री को अभियुक्त नें दहेज कि माँग व मुत्यु कारित करने के संबन्ध में वादिनी नें थाना महुली पर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना महुली पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए मंगलवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वालों में चैकी प्रभारी हरिहरपुर अशोक कुमार सिंह, सिपही छोटे लाल मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
