तेज रफ्तार पिकअप बनी काल, स्कूटी सवार जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा जंग

May 29, 2026 - 17:28
तेज रफ्तार पिकअप बनी काल, स्कूटी सवार जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा जंग

तेज रफ्तार पिकअप बनी काल, स्कूटी सवार जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा जंग
धनघटा/संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग स्थितसिरसी चौराहे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों का दिल दहला दिया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार युवक अपने घर की ओर जा रहा था। तभी तेज गति से आ रही पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई और स्कूटी को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और स्कूटी वाहन के नीचे फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद घायल युवक को वाहन के नीचे से बाहर निकाला गया। युवक दर्द से कराहता रहा और वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक छोटी सी लापरवाही ने किसी के परिवार की खुशियां उजाड़ दीं और अब पूरा परिवार युवक की सलामती की दुआ कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952