तहसील स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में धर्मसिंहवा का दबदबा
जनता इण्टर कॉलेज धर्मसिंहवा, के खेल मैदान में तहसील स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
तहसील स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में धर्मसिंहवा का दबदबा
संतकबीरनगर। जनता इण्टर कॉलेज धर्मसिंहवा, के खेल मैदान में तहसील स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन आशीष कुमार ने किया। प्रतियोगिता को निष्पक्ष और सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए रेफरी की भूमिका में मौलेंदू पाण्डेय, खेल शिक्षक वेणी माधव इण्टर कॉलेज बखिरा और शेषपाल सिंह, खेल शिक्षक आदर्श जनता इण्टर कॉलेज पचपोखरी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में तहसील के कई विद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
दर्शकों ने भी तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे सीनियर बालक वर्ग में विजेता जनता इण्टर कॉलेज धर्मसिंहवा उपविजेता आदर्श जनता इण्टर कॉलेज पचपोखरी, जूनियर बालक वर्ग में विजेता वेणी माधव इण्टर कॉलेज बखिरा उपविजेता जनता इण्टर कॉलेज धर्मसिंहवा, सीनियर बालिका वर्ग में विजेता जनता इण्टर कॉलेज धर्मसिंहवा उपविजेता आदर्श जनता इण्टर कॉलेज पचपोखरी, जूनियर बालिका वर्ग में विजेता जनता इण्टर कॉलेज धर्मसिंहवा। इस प्रकार कुल 4 वर्गों में से 3 वर्गों में मेजबान जनता इण्टर कॉलेज धर्मसिंहवा ने खिताब जीतकर अपना दबदबा कायम रखा।
अंत में प्रधानाचार्य विनोद कुमार उपाध्याय ने सभी विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी और कहा कि खो-खो हमारे पारंपरिक खेलों में से एक है, ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
