डीएम व एसपी नें सिरसी में निर्माणाधीन अग्निशमन केन्द्र का किया निरीक्षण
डीएम व एसपी नें सिरसी में निर्माणाधीन अग्निशमन केन्द्र का किया निरीक्षण
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें संयुक्त रूप से थाना धनघटा अंतर्गत सिरसी में निर्माणाधीन अग्निशमन केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, भवन की संरचना, निर्माण सामग्री के उपयोग तथा कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
मौके पर उपस्थित निर्माण एजेंसी एवं सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं समयावधि के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होनें निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों, जलनिकासी व्यवस्था, बिजली फिटिंग तथा फायर उपकरणों की स्थापना सम्बन्धी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि अग्निशमन केन्द्र के संचालन में किसी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था समय रहते कर ली जाए ताकि आपात स्थिति में नागरिकों को त्वरित राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई एवं कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान फायर ब्रिगेड टीम प्रभारी अशोक यादव, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी0के0 गुप्ता, सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
