डीएम नें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोचरी, हैंसर बाजार का किया औचक निरीक्षण
डीएम नें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोचरी, हैंसर बाजार का किया औचक निरीक्षण
-पठन-पाठन की गुणवत्ता व साफ-सफाई व्यवस्था खराब पाए जाने पर बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षकों को व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार नें निरीक्षण में शनिवार को विकासखंड हैंसर बाजार के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोचरी, हैंसर बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि विद्यालय में कुल 6 शिक्षक कार्यरत हैं जिसमें से 5 शिक्षक उपस्थित पाए गए। विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता का परीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पूछे जाने पर मौके पर बच्चे अंग्रेजी का किताब नहीं पढ़ पाये, जिस पर जिलाधिकारी ने पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिए जाने के संबंध में नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षकों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय सहित विद्यालय परिसर में साफ सफाई की स्थिति ठीक नहीं पाए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति के संबंध में वार्डन व संबंधित स्टाफ से वार्ता की गई तथा शत-प्रतिशत नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, विद्यालय में छात्राओं के लिए पठन-पाठन, दैनिक सामग्री, भोजन की व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के अभिलेखों का विस्तृत परीक्षण किया गया, उन्होंने छात्राओं को पठन-पाठन के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन देते हुए बालिकाओं को पढ़ाया गया। विद्यालय में परिसर की साफ सफाई के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई तथा बालिकाओं के आवासीय भवन, किचन, शौचालय सहित संपूर्ण परिसर की साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षकों को निर्देशित किया गया। विद्यालय में बन रहे /प्रयोगशाला नव निर्माण भवन को तत्काल प्रभाव से रोकने हेतु निर्देश दिया गया तथा उसके लिए अलग से जमीन चिन्हित कराई गई। विद्यालय में स्थापित सोलर लाइट एवं आरओ सिस्टम खराब पाए जाने पर उसे ठीक करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, ओएसडी राकेश कुमार सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

