डीएम की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ निर्वाचक नामावलियों को लेकर हुई बैठक 

Nov 23, 2025 - 18:55
डीएम की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ निर्वाचक नामावलियों को लेकर  हुई बैठक 

डीएम की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ निर्वाचक नामावलियों को लेकर आयोजित हुई बैठक 


संतकबीरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की समीक्षा से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित हुई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारीध्अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य की प्रगति हेतु लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 के प्रावधानों के अनुसार सुपर जोनलध्जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया की एसआईआर कार्य में गुणवत्ता, समयबद्धता व प्रगति हेतु समस्त बूथों पर सहयोगी कार्मिक (शिक्षक, पंचायत सहायक, सफाईकर्मी) के साथ मिलकर बूथ लेवल अधिकारी को प्रत्येक बूथ पर कम से कम ग्रामीण क्षेत्रों में 200 फार्म एवं शहरी क्षेत्रों में 300 फार्म मतदाताओं से भरवाकर प्राप्त करते हुए बी0एल0ओ0 ऐप से डिजिटाइजेशन कराना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी रामदरश, क्षेत्रीय संयोजक भाजपा धनंजय पाठक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आदित्य प्रताप, जिला अध्यक्ष अपना दल (यस) सचिन सिंह सैथवार, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सुनील पांडेय, रमेश चंद्र चैधरी, जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी आबिद अली ,राकेश कुमार सिंह ई डी एम संत कबीर नगर, मीडिया प्रभारी भाजपा बी एन पाण्डेय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित पार्टी पदाधिकारी गण एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952