डीएम आवास पर ड्यूटी कर रहे करंट लगने से होमगार्ड की मौत
डीएम आवास पर ड्यूटी कर रहे करंट लगने से होमगार्ड की मौत
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आवास पर तैनात होमगार्ड 42 वर्षीय फूलचन्द्र भारती पुत्र स्वर्गीय रामबृक्ष भारती निवासी भरवलिया बाबू थाना दुधारा को करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी आवास पर तैनात होमगार्ड बिजली व्यवस्था को ठीक करने का काम कर रहा था। उसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगो नें आनन फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन प्राथमिक उपचार के दौरान होमगार्ड की मौत हो गया। पुलिस ने होमगार्ड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की सूचना जब होमगार्ड के परिजनो को मिली तो पूरे गाॅव में मातम जैसे माहोल छा गया। खबर मिलते ही सैकड़ो की संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गये। इस दुखद घटना से प्रशासनिक अमला भी गमगीन रहा घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह समेत आला अधिकारियों ने दुख जताते हुए परिवारजनो का हर संभव मद्द करने का आश्वासन दिया।
इस घटना की सूचना जैसे ही होमगार्ड की जवानो को मिला भारी संख्या में लोग मौके पर पहंुच गये और घटना की उच्चस्तरीय जाॅच कराने का मांग किया और परिवार को मुआवजा देने की मांग किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस घटना से हम सब बेहद दुखी है। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन मृतक होमगार्ड के परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। मृतक होमगार्ड के पास एक लड़का व तीन लड़की है सभी दहाड़ मार-मार कर रो रहे थे। पत्नी का भी रो-रो कर बुरा हाल था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
