डीआईजी बस्ती नें लक्ष्मी होटल के कार्यक्रम में स्कूलों की छात्राओ व महिलाओं को किया जागरूक
लक्ष्मी होटल में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्कूलों मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, ब्लूमिंग बड्स स्कूल, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओ/महिलाओं/शिक्षकों को जागरूक किया गया।
डीआईजी बस्ती नें लक्ष्मी होटल के कार्यक्रम में स्कूलों की छात्राओ व महिलाओं को किया जागरूक
संतकबीरनगर। पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के साथ थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत लक्ष्मी होटल में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्कूलों मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, ब्लूमिंग बड्स स्कूल, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओ/महिलाओं/शिक्षकों को जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं एवं स्कूल की छात्राओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमो ,साइबर अपराध, हेल्पलाइन नंबरो 1090,181,112,1076,102,108 आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें मिशन शक्ति 5.0 अभियान का पम्पलेट दिया गया। तत्पश्चात डीआईजी बस्ती द्वारा स्कूली छात्राओं/महिला अध्यापकों तथा जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यशील महिलाओं को सम्मानित कर उनका हौंसला बढाया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय, पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
