डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर संतकबीरनगर में विधायक व एएसपी नें किया स्थलीय निरीक्षण

Sep 20, 2026 - 19:22
डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर संतकबीरनगर में विधायक व एएसपी नें किया स्थलीय निरीक्षण

डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर संतकबीरनगर में विधायक व एएसपी नें किया स्थलीय निरीक्षण
संतकबीरनगर। उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक के आगामी 23 सितम्बर कार्यक्रम के दृष्टिगत रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह नें कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नें कार्यक्रम स्थल, आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, आमजन एवं विशिष्ट अतिथियों के आवागमन, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया।

 संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों को कार्यक्रम के दृष्टिगत आवश्यक सुरक्षा प्रबंध समय से पूर्ण करने, ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित करने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, साथ ही कार्यक्रम के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान धनघटा विधायक गणेश चन्द्र चौहान, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक धनघटा अजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952